{"_id":"64fcbf03d38ac9195805bc17","slug":"five-wagons-of-goods-train-derailed-created-panic-chandauli-news-c-189-1-svns1012-2491-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मालगाड़ी के पांच वैगन बेपटरी, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मालगाड़ी के पांच वैगन बेपटरी, मची खलबली
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के डाउन यार्ड में मालगाड़ी के पांच खाली वैगन शनिवार की भोर में पटरी से उतर गए। सुबह सवा छह बजे हुई दुर्घटना से अफरातफरी मच गई। आननफानन में एआरटी (दुर्घटना राहत यान) भेजा गया। घंटों प्रयास के बाद वैगन को पटरी पर लाया जा सका। डीआरएम राजेश गुप्ता, मंडल संरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रेलवे के डाउन मार्शलिंग यार्ड स्थित लूप लाइन नंबर 14 पर 58 बोगी की खाली मालगाड़ी का रैक पिछले तीन दिनों से खड़ी थी। शनिवार की सुबह सवा छह बजे मालगाड़ी की रैक को अप डिपार्चर यार्ड में ले जाया जा रहा था। मालगाड़ी आगे बढ़ी कि इंजन से 32 से 36 नंबर के बीच के पांच वैगन पटरी से उतर गए।
लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। वैगन के पटरी से उतरने की सूचना से अफरातफरी मच गई। आरपीएफ, पीडब्लुआई आदि पहुंच गए। जांच करने पर पता चला कि 1.27 मीटर रेल पटरी टूटी गई है। साढ़े आठ बजे दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंचा। इसमें सवार अधिकारी और कर्मचारियों की टीम वैगनों को पटरी पर लाने में जुट गए। पटरी से उतरे वैगन को छोड़ कर शेष हिस्से को आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन
डीआरएम राजेश गुप्ता, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी के साथ इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की। शाम सात बजे के लगभग मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। दुर्घटना यार्ड में होने के कारण ट्रेनों के परिचालन पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ा। मंडल रेल प्रबंधक ने मालगाड़ी के बेपटरी होने के मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दुर्घटना के बाद संबंधित अधिकारियों में खलबली मची है।