फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five super zones, 15 zones and 34 sectors formed in the district

जिले में बने पांच सुपर जोन, 15 जोन और 34 सेक्टर

Tue, 13 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five super zones, 15 zones and 34 sectors formed in the district
कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को सुपर जोन, जोन व सेक्टर में बांटा गया है। इसके अनुसार जिले को में पांच सुपर जोन, 15 जोन और 34 सेक्टर बनाए गए हैं। डीएम संजीव सिंह ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर जिम्मेदारी सौंप दी है। यह व्यवस्था 12 सितंबर से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस के क्षेत्राधिकारियों से लेकर चौकी प्रभारी स्तर के अफसर नियुक्त किए गए हैं। हर इलाके के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जैसे अधिकारियों के साथ खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी स्तर के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने बताया कि अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी सामंजस्य स्थापित कर कानून व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed