फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   five quintals nut Recovered

पांच कुंतल सुपारी बरामद

Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 14 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
 five quintals nut Recovered
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बुधवार को अप सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 512
विज्ञापन
किलोग्राम विदेशी सुपारी बरामद किया है। आरपीएफ ने वाराणसी से कस्टम विभाग को बुलाकर सुपारी को उसके हवाले कर दिया।

आरपीएफ के अनुसार जोगबनी में यह सुपारी ट्रेन के जनरल कोच में सीट के नीचे रखी गई थी। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। हालांकि चर्चा के अनुसार इस मामले में दो महिलाओं को भी पकड़ा गया था लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया।


आरपीएफ मुगलसराय पोस्ट के इंस्पेक्टर वेंकटेश प्रसाद ने बताया कि सुबह उपनिरीक्षक केएन तिवारी ट्रेनों में जांच पड़ताल कर रहे थे।

सुबह 08 बजकर 50 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर चार पर अप सीमांचल एक्सप्रेस पहुंची। इंजन से सटे दूसरे जनरल कोच में में जांच करने पहुंचे तो एक सीट के नीचे रखे गए बोरों में सुपारी मिली। जब उसके बारे में पूछताछ की गई तो सुपारी के बारे में कोई जवाब नहीं मिला। कुछ यात्रियों ने बताया कि जोगबनी से जब ट्रेन चली थी, उसी समय बोरों को ट्रेन में लादा गया था।


सुपारी कहां ले जाई  जा रही थी, यह पता नहीं चल पाया। इस पर आरपीएफ टीम ने सुपारी से भरे बोरों को नीचे उतार लिया। जब सुपारी की तौल करायी गई तो वह 512 किलोग्राम थी।

इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना वाराणसी कस्टम विभाग को दी। इस पर कस्टम विभाग के इंस्पेक्टर आरके शास्त्री एक अन्य अधिकारी के साथ पहुंचे और बरामद सुपारी को साथ ले गए। आरपीएफ की टीम इसे बड़ी सफलता मान रही है। कहा कि ट्रेनों से संदिग्ध वस्तुओं की जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed