{"_id":"6a90959c663484b3c10eb7d0","slug":"height-gauge-didnt-even-last-24-hours-broken-after-being-hit-by-a-vehicle-chandauli-news-c-189-1-svns1011-153660-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 24 घंटे भी नहीं टिक सका हाइट गेज, वाहन के धक्के से टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 24 घंटे भी नहीं टिक सका हाइट गेज, वाहन के धक्के से टूटा
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर अमड़ा गांव के पास पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए अमड़ा में लगाया गया हाइट गेज 24 घंटे भी नहीं टिक सका। बुधवार की रात वाहन के धक्के से हाइट गेज टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
अमड़ा गांव के पूरब दिशा में नहर पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के उद्देश्य से बुधवार की शाम हाइट गेज लगाया गया था। इसे लगाने के बाद लोगों ने राहत की उम्मीद जताई थी लेकिन बुधवार की रात में ही किसी वाहन चालक ने हाइट गेज में टक्कर मार दिया जिससे हाइट गेज क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। सड़क के बीच में पड़ा बड़ा पत्थर और हाइट गेज का टूटा ढांचा आने जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि हाइट गेज टूटने की सूचना मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से संपर्क कर मजबूत हाइट गेज लगाने को कहा गया है। अगर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से तहरीर मिलती है तो आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे की सहायता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।