फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five poles broke in the storm, 200 houses lost power

Chandauli News: आंधी में टूटे पांच खंभे, 200 घरों की बिजली गुल

Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five poles broke in the storm, 200 houses lost power
चकिया। रविवार की शाम तेज आंधी से चकिया विद्युत ग्रामीण उपकेंद्र से संचालित उतरौत फीडर के पांच पोल आंधी से टूट कर गिर गए।। इससे लगभग पांच गांवों के 6 ट्रांसफाॅर्मरों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार की शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पेयजल की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

भास्करपुर गांव में एक खंभा क्षतिग्रस्त होने से 10 केवी के दो ट्रांसफॉर्मर तक बिजली आपूर्ति बंद है। गौरी गांव के पास 25 केवीए के दो खंभे टूटने से गांव में आपूर्ति बंद हो गई। ददवल गांव में एक खंभा क्षतिग्रस्त होने से 25 केवी और तीन 10 केवी के ट्रांसफाॅर्मर की सप्लाई बंद है। सिकंदरपुर चौराहा पर एक खंभा क्षतिग्रस्त होने से 10 केवी ट्रांसफाॅर्मर बंद है। विद्युत निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि तेज आंधी आने से बिजली के कई खंभों के टूटने की जानकारी प्राप्त हुई है। विद्युत निगम के एसडीओ संतोष कुमार ने कहा कि उतरौत फीडर के कई गांवों में संविदा कर्मचारियों को लगाकर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed