फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five papers rejected, election expected in 40 percent seats

पांच का पर्चा खारिज, 40 फीसदी सीटों पर चुनाव की उम्मीद

Mon, 07 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five papers rejected, election expected in 40 percent seats
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में पंचायत सदस्य पद के कई उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। जबकि नामांकन पत्र में गड़बड़ी के चलते पांच प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया है। उम्मीदवारों को आम और ओखली चुनाव चिह्न दिया गया। वहीं 60 फीसदी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। इसके चलते 40 फीसदी सीटों पर ही चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिले की 268 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई पद रिक्त हैं। इसके लिए हो रहे उपचुनाव में सोमवार को प्रत्याशियों की नामांकन वापसी हुई। इस दौरान धानापुर में 18 समेत जिले के नौ ब्लाकों में कुल 75 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। नामांकन पत्रों की जांच में सकलडीहा में त्रुटि के चलते पांच नामांकन खारिज कर दिए गए। सोमवार की दोपहर तीन बजे के बाद मैदान में बचे शेष उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को आम और ओखली चुनाव चिह्न दिया गया है। 11 जून की शाम को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच जाएंगी। 12 जून को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान और 14 जून मतगणना होगी। प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed