{"_id":"6aeb973f34d205bd9e0cdacd","slug":"five-pairs-of-special-trains-will-run-via-pdu-junction-after-chhath-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157270-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छठ के बाद पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छठ के बाद पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली और छठ पूजा के बाद कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ाया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से तीन नवंबर तक 103 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें पांच जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरेंगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 02253 का परिचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगा। वापसी में 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल 25 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी। इसके अलावा 02251 पटना-नई दिल्ली और 02254 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल का भी परिचालन निर्धारित दिनों में किया जाएगा।
पटना से दिल्ली और आनंद विहार के लिए 04087/04088, 03293/03294 और 04095/04096 स्पेशल ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी। वहीं, दानापुर-आनंद विहार के बीच 03257/03258 और दानापुर-नई दिल्ली के बीच 04089/04090 स्पेशल ट्रेनें निर्धारित दिनों में उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए 04509/04510 और 04511/04512 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल तथा 04615/04616 पटना-फिरोजपुर स्पेशल चलाई जा रही हैं। धनबाद-दिल्ली के बीच 03309/03310 और 03639/03640 तथा गया-दिल्ली के बीच 04063/04064 और गया-नई दिल्ली के बीच 03697/03698 स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।
महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पुणे-दानापुर, वलसाड-दानापुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर, अहमदाबाद-दरभंगा, एर्नाकुलम-पटना, बेंगलुरु-दानापुर, हैदराबाद-दानापुर और चर्लपल्ली-पटना के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा गोंदिया-पटना, दुर्ग-बरौनी और रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेनें भी संचालित होंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय, ठहराव और पीडीडीयू जंक्शन पर उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से प्राप्त करने की सलाह दी।
इनसेट
-- -- --
एक दिसंबर तक चलेगी बक्सर-पीडीडीयू स्पेशल
त्योहारी सीजन में बक्सर और पीडीडीयू के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। अब 03287 बक्सर-पीडीडीयू स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में 03288 पीडीडीयू-बक्सर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।