फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five more corona positives were found in the district

जिले में पांच और मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Five more corona positives were found in the district
चकिया के भीषमपुर में किया जा रहा बैरिकेडिंग। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें तीन व्यक्ति कोरोनो संक्रमित के साथ मुंबई से आटो से आए थे। ये तीनों क्रमश: चकिया ब्लाक के भीषमपुर, बरहनी ब्लाक के भोखरी सैयदराजा और नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर के हैं। वहीं एक व्यक्ति कार से भीषमपुर आया था और एक व्यक्ति आटो से शहाबगंज के भूसीकृत पुरवा गांव में मुंबई से आया था। इस तरह जिले में अब 12 कोरोना पाजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन

सभी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही भीषमपुर, भोखरी और भूसीकृतपुरवा गांव को नया हॉट स्पाट बनाया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जांच रिपोर्ट में पांच पाजिटिव मिले हैं। इसमें तीन क्रमश: चकिया के भीषमपुर, बरहनी ब्लाक के भोखरी और नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर गांव निवासी सक्रमित 11 मई को आटो से मुंबई से आए थे। इन सभी का सेंपल 17 को भेजा गया था। इसके अलावा संक्रमितों में एक व्यक्ति चकिया के भीषमपुर में कार से पिछले दिनों आया था जबकि शहाबगंज के भूसीकृत पुरवा निवासी युवक एक सप्ताह पहले आटो से मुंबई से गांव आया था।
विज्ञापन

इस प्रकार अब तक जनपद में कुल 12 संक्रमितों का पुष्टि हो चुकी है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। इसके पहले जिले का पहला संक्रमित 13 मई को बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुदीनपुर में और 15 मई को सैयदराजा के बरंगा और सदर के बिसौरी गांव में पाया गया था। वहीं 16 को इलिया के बेन और डेहरी कला निवासी एक एक, सदर कोतवाली के जसूरी गांव और बबुरी थाना के रघुनाथपुर गांव का एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव मिला था। ये सभी मुंबई से लौटे थे। इस तरह जिले में अब संक्रमितों की संख्या 12 हो गए हैं। एक साथ पांच लोगों के पॉजिटिव मिलने के बाद इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी के गांवों को हॉट स्पॉट घोषित कर अगली कार्रवाई में जुट गया है। डीएम ने बताया कि गांव में अब किसी को बाहर आने जाने की इजाजत नही होगी। घरों में ही जरूरत के सामान उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही सफाई, सेनिटीजेशन कराया जाएगा। साथ ही घर घर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
जिले में कोरोना संक्रमण एक नजर में
01. जिले में पहला मामला 13 मई को नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर गांव में मिला था। वह व्यक्ति जिले के चार लोगों के साथ आटो से 11 मई को मुंबई से गांव पहुंचा था।
2-15 मई को सदर के बिसौरी गांव और सैयदराजा के बरंगा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। दोनों 13 मई को मुंबई से लौटे थे।
3-16 मई को चार कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसमें सदर के जसूरी गांव, इलिया के बेन और डेहरी कलां और बबुरी के रघुनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। जसूरी, बेन और डेहरी कला के संक्रमित 13 मई को मुंबई से लौटे थे। जबकि रघुनाथपुर को संक्रमित गुरुग्राम से लौटा था। इसी दिन एक पाजिटिव मिर्जापुर के जमालपुर के जफलापुर गांव का भी जिले में मिला था। जो यहीं पहले से क्वारंटीन था। पाजिटिव पाए जाने के बाद उसे मिर्जापुर भेज दिया गया।
04. मंगलवार को पांच नए करोनो पाजिटिव मिले। इसमें तीन चकिया ब्लाक के भीषमपुर, बरहनी ब्लाक के भोखरी सैयदराजा और नियामताबाद के मैनुद्दीनपुर के हैं जो 11 मई को मैनुद्दीनपुर निवासी कोरोना संक्रमित के साथ मुंबई से आटो से आए थे। इसके साथ ही चकिया के भीषमपुर और शहाबगंज के भूसीकृत पुरवा गांव निवासी व्यक्ति भी मुंबई से लौटा था और दोनों पिछले दिनों मुबई से लौटे थे।
इनसेट-
जिले में बने छह हाट स्पाट
1-13 मई को बबुरी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में पहला संक्रमित मिलने पर यहां हाट स्पाट बनाया गया है।
2-15 मई को सदर के बिसौरी गांव और सैयदराजा के बरंगा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बिसौरी को हाट स्पाट बनाया गय है जबकि बरंगा को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। कारण कि यहां का मरीज बाहर से सीधे अस्पताल में क्वारंटीन था।

3-16 मई को सदर के जसूरी गांव, इलिया के बेन और डेहरी कलां और बबुरी के रघुनाथपुर गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। जसूरी, बेन और रघुनाथपुर को हाट स्पाट बनाया गया है जबकि डेहरी कला गांव का संक्रमित बगल के रामशाला प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन था तो पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डेहरी कला की जगह रामशाला गांव को हाट स्पाट बनाया गया है।
04. जिले में मंगलवार को चकिया के भीषमपुर, शहाबगंज के भूसीकृतपुरवा और बरहनी के भोखरी गांव को नया हॉट स्पाट बनाया गया है।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed