फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five kg baby born doctors said weight of child is much more than normal this is first case in Chandauli

पांच किलो का बच्चा जन्मा: डॉक्टरों ने कहा- नवजात का वजन सामान्य से बहुत ज्यादा, चंदौली में ये पहला मामला

Fri, 03 Feb 2023 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:45 PM IST
सार

चंदौली के जिला अस्पताल में जन्मे एक नवजात का वजन पांच निकला। ऐसा बहुत ही कम होता है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। माता-पिता के साथ चिकित्सक भी गदगद हैं। 

विज्ञापन
Five kg baby born doctors said weight of child is much more than normal  this is first case in Chandauli
चंदौली जिला अस्पताल में बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली के जिला अस्पताल में जन्मे एक नवजात को देखकर सब हैरान हैं। जो जन्म के साथ ही पांच किलो का है। ऐसा बहुत ही कम होता है। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ एवं शिशु विंग में ऑपरेशन के जरिए महिला का प्रसव कराया गया। नवजात का वजन कराया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। बच्चा सामान्य नवजात बच्चों से दोगुना यानी पांच किलोग्राम का था। माता-पिता के साथ चिकित्सक भी गदगद हो गए।

विज्ञापन


बबुरी निवासी धनंजय जायसवाल की पत्नी रितिका जायसवाल को प्रसव के लिए एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया। महिला चिकित्सक डा. अंजू यादव, डॉ, यूसुफ नसीम और डा. आरके चौबे की देखरेख में ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया। बच्चे का वजन कराया गया तो चिकित्सकों को भी सुखद आश्चर्य हुआ।
विज्ञापन


नवजात का वजन पांच किग्रा है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।  नवजात बाल रोग विशेषज्ञ डा. यूसुफ नसीम की देखरेख में है। बताया जा रहा है कि आमतौर पर नवजात बच्चों का वजन 2.5 से 3.5 किलोग्राम के बीच होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Five kg baby born doctors said weight of child is much more than normal  this is first case in Chandauli
जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ - फोटो : अमर उजाला
इस बच्चे का वजन असाधारण है जो कम ही बच्चों में देखने को मिलता है। चंदौली में इस तरह का ये पहला मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed