फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five-hour standoff over transformer installation

Chandauli News: ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए पांच घंटे चली खींचतान

Sun, 05 Jul 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five-hour standoff over transformer installation
नौगढ़ में ट्रांसफार्मर हटाए जाने के लिए हंगामा कर रहे लोगों को समझाते एसडीएम विनय मिश्रा। संवाद
नौगढ़। स्थानीय कस्बे में शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच घंटों तक खींचतान चलती रही। कस्बे के आनंद केसरी ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने का विरोध किया। अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कस्बे में लगा ट्रांसफॉर्मर पिछले दिनों जल गया था। शनिवार को टीम नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने पहुंची तो आनंद केसरी ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि 23 जून को ट्रांसफाॅर्मर के पास लगी जाली में करंट उतरने से उनके पिता मंगल केसरी की मौत हो गई थी। इसलिए ट्रांसफार्मर को खाली स्थान पर शिफ्ट किया जाए। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम विनय मिश्रा और थाना प्रभारी नौगड़ प्रमोद कुमार यादव पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने आनंद को समझाया और आश्वासन दिया कि ट्रांसफाॅर्मर को यहां से हटाकर दूसरी लगाया जाएगा। इसके बाद नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान पति दीपक गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, सोनू केसरी, दीपक जायसवाल, आशीष गिरी, जगनारायण सेठ, बेचल केसरी, शिव केसरी, देवा केसरी, कैलाश केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed