फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five guest lecturers will be appointed in the Faculty of Agriculture.

Chandauli News: कृषि संकाय में पांच अतिथि प्रवक्ताओं की होगी नियुक्ति

Thu, 10 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five guest lecturers will be appointed in the Faculty of Agriculture.
काशी नरेश विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के संचालन का इंतजार अब जल्द ही पूरा होने वाला है। नए सत्र से संकाय में बीएसी एग्रीकल्चर की पढ़ाई होने लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएससी एजी के लिए पांच अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती निकाली गई हैं। काशी नरेश विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय में अब तक स्नातक, परास्नातक संग बीएड सहित 35 से अधिक विषयों की पढ़ाई होती है। छह साल पूर्व 2016-17 में वेदपुर में पांच करोड़ 50 लाख की लागत से भवन का निर्माण कराया गया। 2020 में कार्यदायी संस्था ने भवन हैंडओवर कर दिया। उसके बाद लगा कि जिले के होनहारों को कृषि संकाय की पढ़ाई जिले में ही नसीब होगी, लेकिन बीते छह सालों से छात्र कृषि संकाय के संचालन का इंतजार कर रहे थे। पद सृजन न होने से संकाय का संचालन नहीं हो पा रहा था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संकाय में पांच अतिथि प्रवक्ता की नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगा गया है। नियुक्तियां होने के बाद विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई हो सकेगी। कुलसचिव डॉ. महेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में पांच अतिथि प्रवक्ताओं के लिए आवेदन मांगा गया है। नियुक्तियां होने के बाद विद्यार्थियों को बीएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed