फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Five arrested with liquor worth one lakh

एक लाख की शराब के साथ पांच गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five arrested with liquor worth one lakh
प्रतिबंध के चलते पंचायत चुनाव के दौरान बिहार में बढ़ी शराब की डिमांड को देख तस्कर अपने कारोबार में तेजी लाए है। ट्रेनों से शराब तस्करी होने की सूचना पर आरपीएफ और सीआईबी ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्टेशनों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की।
विज्ञापन

बिहार में शराब प्रतिबंधित है, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और पर्वों में शराब की डिमांड बढ़ी है, ऐसे में तस्करी कर कारोबारी वहां शराब की आपूर्ति कर रहे। आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार एवं सीआइबी निरीक्षक पंकज यादव के नेतृत्व में टीम ने पीडीडीयू जंक्शन के आरआरआइ कार्यालय के सामने से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बैग में 43 बोतल और 110 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई। प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बसनी, चंदौली निवासी मकबूल अली व पटना, बिहार निवासी सूरज कुमार हैं। इसके अलावा पीडीडीयू मंडल के सासाराम पोस्ट ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 16 बोतल अंग्रेजी व 72 ट्रेटा पाउच शराब बरामद किया। आरपीएफ डेहरी आन सोन की टीम ने एक व्यक्ति के पास से सात बोरों में शराब बरामद की। कोसी सुपर स्पेशल ट्रेन से एक व्यक्ति के पास से चार बोतल और 20 ट्रेटा पाउच बरामद हुआ। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपये है।
विज्ञापन

ट्रेनों में सामान चुराने वाला एक गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप से बुधवार की भोर में साढ़े तीन बजे एक व्यक्ति को चोरी के दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति ज्योति राम निवासी सरेसर अलीनगर मूलरूप से विक्रमगंज रोहतास निवासी है। यह लंबे समय से ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुरा रहा था। ज्योति राम पर पीडीडीयू जीआरपी में एनडीपीएस एक्ट सहित पांच मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed