फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fish market will be built in Chandauli with 61.87 crores, farmers of Purvanchal will get employment

चंदौली में 61.87 करोड़ से बनेगी मछली मंडी, पूर्वांचल के किसानों को मिलेगा रोजगार

Sat, 12 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fish market will be built in Chandauli with 61.87 crores, farmers of Purvanchal will get employment
चंदौली। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि चंदौली में 61.87 करोड़ से अल्ट्रा मॉडल मछली मंडी का निर्माण होगा। इससे जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के हजारों किसानों को रोजगार मिलेगा। इसका टेंडर जल्द ही जारी होने वाला है और निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। मत्स्य मंत्री एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को चंदौली आए थे। मुख्यालय स्थित एक पैलेस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंदौली में 61.87 करोड़ से अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनना है। इससे पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बताया कि मंडी में अत्याधुनिक 113 दुकानें, प्रशासनिक भवन सहित कई बहुउद्देश्यीय भवनों का निर्माण होना है। मार्केट में थोक व फुटकर व्यापार, रंगीन मछलियों का व्यापार, मत्स्य बीज के लिए आउटलेट, प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, मत्स्य आहार, मत्स्य रोग निवारक का कार्य एक छत के नीचे होगा। कहा कि राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा परियोजना निर्माण के लिए टेंडर की कार्यवाही की जा रही है। सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी राम अवध ने विभागीय योजनाओं के पटलवार कार्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक मत्स्य वाराणसी मंडल, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी राम अवध, मत्स्य निरीक्षण विकास कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता के बाद मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मत्स्य योजना के तहत 50 से अधिक लाभार्थियों को केसीसी का प्रमाणपत्र वितरित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मछुआ समाज का कल्याण हुआ है। आगे भी समाज के निरंतर उत्थान के लिए सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम और सीएम के निर्देशन में मछुआ समाज कल्याण के लिए अलग से बजट तैयार हुआ है। कहा कि मैं लगातार अपने समाज का मुद्दा विधानसभा और दिल्ली में जाकर उठाता रहा हूं, उन्हीं प्रयासों का परिणाम यह हुआ कि आज केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाना शुरू कर दिया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता से मंत्रणा की। हालांकि निकाय चुनाव की हिस्सेदारी पर कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में हमारी पार्टी एनडीए गठबंधन के मजबूत कड़ी के रूप में है। निकाय चुनाव में जहां भी कार्यकर्ता मजबूत होगा। वहां हमारी पार्टी जरूर लड़ेगी। जल्द ही हम लोग भाजपा आलाकमान को इसकी सूची उपलब्ध कराएंगे। सुभाष का राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले भाजपा के साथ थे तो उनकी हालत कैसी थी। अब उनकी हालत कैसी है, वह इसका खुद मूल्यांकन कर सकते हैं मैनपुरी में डिंपल यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह उनकी पार्टी का अपना निर्णय है। वाराणसी में दारोगा को गोली मारने व बदमाशों की ओर से पिस्टल छीन लेने के सवाल पर कहा कि प्रदेश में इस तरह की छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। सरकार की ओर से बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस पर सवाल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed