फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   First the school will see safety, then the children will be sent to school

पहले देखेंगे स्कूल की सुरक्षा, तब बच्चों को भेजेंगे स्कूल

Thu, 08 Oct 2020 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
First the school will see safety, then the children will be sent to school
पीडीडीयू नगर। शासन ने 15 अक्तूबर से स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को खोलने की छूट दे दी है। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइज कराने सहित अनेक सुरक्षा उपायों को अपनाने के दिशा निर्देश दिए हैं। हालांकि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में हिचक रहे है। अभिभावकों का कहना है कि पहले देखेंगे, सुरक्षा परखेंगे, इसके बाद ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे।
विज्ञापन

कैलाशपुरी निवासी अजय राय ने कहा कि लंबे समय से स्कूल बंद चल रहे हैं। स्कूलों से वर्चुअल क्लास तो चल रहे हैं लेकिन पढ़ाई ठीक से हो नहीं रही है। ऐसे में सुरक्षा के साथ स्कूलों को खुलना चाहिए। बच्चों को सुरक्षा के साथ स्कूल भेजेंगे। इसी तरह संजीव कुमार ने कहा कि बच्चों को स्कूल तो भेजेंगे लेकिन इसके पहले स्कूल में सुरक्षा के इंतजाम देखेंगे। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजा जाएगा। मृत्युंजय राय ने कहा कि कोरोना संक्रमण जारी है। अब तो मौतों का सिलसिला भी तेज हो गया है। हालांकि स्कूलों के बंद रहने से शिक्षा भी बाधित हो रही है। ऐसे में स्कूलों के साथ अभिभावक भी सुरक्षा की परख करने के बाद ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे। इसी तरह गोपाल गुप्ता ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। स्कूल न खुलने से बच्चों को पूरा सालबर्बाद होने की आशंका हो गई है। ऐसे में स्कूलों का खोलना जरूरी है। यह जरूरी है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम रखें। अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed