फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   first Monday of Sawan will be like in Chandauli officers took stock of security DM and SP Alert

Sawan: चंदौली में ऐसा होगा सावन का पहला सोमवार, अफसरों ने लिया सुरक्षा का जायजा; संदिग्धों पर रहेगी नजर

Sat, 12 Jul 2025 08:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 08:53 PM IST
सार

Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार को प्रत्येक जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। इसी क्रम में चंदाैली जिले की विभिन्न व्यवस्थाओं को डीएम-एसपी समेत तमाम अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
first Monday of Sawan will be like in Chandauli officers took stock of security DM and SP Alert
सावन के मद्देनजर तैयारियों को परखते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kawad Yatra 2025: सावन माह में कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार की शाम डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने एसपी आदित्य लांग्हे, कमांडेंट जेथिन बी. राज के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंच कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण की स्थिति को देखा।

विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दोपहर ढाई बजे डीएम और एसपी, कमांडेंट के साथ पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। इस दौरान कावड़ यात्रा, काशी विश्वनाथ जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धांलुओं लेकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम, आवागमन मार्ग आदि को देखा। वहीं, प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने आदि के स्थान को देखा। उन्होंने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कांवड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया आदि को देखा गया है। यही नहीं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि पीडीडीयू जंक्शन पर कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर काम करेगी। कहा कि जिले में भी सड़क पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है। हाइवे पर भी व्यवस्था मुकम्मल की गई है। इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्र, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह, सीएसजी एनके मिश्र सहित अन्य रहे।

कांवड़ यात्रा के लिए मंगलवार की सुबह तक लागू रहेगी रूट डायवर्जन
सावन माह के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ को जलाभिषे के लिए जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। शनिवार की रात आठ बजे से लागू रूट डायवर्जन मंगलवार की सुबह छह बजे तक लागू रहेगी। 

सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा के अनुसार रूट डायवर्जन के तहत चंदौली से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जो वाराणसी की तरफ आलमपुर अंडरपास, आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय होते हुए जाने वाले हैं, उन वाहनों को आलमपुर अंडरपास से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा और वे हाईवे से होते हुए अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे। 

इसी तरह बिहार, चंदौली और बबुरी की तरफ से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें वाराणसी को जाना है वे गोधना चौराहा से डायवर्ट होकर अखरी बाईपास से वाराणसी जाएंगे।अलीनगर की तरफ से चकिया तिराहा, पडृाव होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहनों को गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पीडीडीयू से पडृाव होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन रामनगर की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। कटरिया तिराहे से रामनगर पड़ाव की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

first Monday of Sawan will be like in Chandauli officers took stock of security DM and SP Alert
खड़ेहरा में बह रहा गंदा पानी सड़क पर कैसे चले कांवड़िया सकलडीहा कोतवाली के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा काल - फोटो : अमर उजाला

खड़ेहरा में बह रहा गंदा पानी सड़क पर कैसे चले कांवड़िया
सकलडीहा कोतवाली के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर सावन माह में जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में शिव भक्त आते है। हर रविवार को बलुआ पश्चिमी वाहिनी गंगा से जल लेकर आते हैं। शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण ख़ड़ेहरा गांव के समीप खराब सड़क के बीच होकर जाना पड़ेगा। गांव के नाबदान का पानी भी सड़क पर बह रहा है। पिछले दो साल से चंदौली सैदपुर मार्ग पर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। 

खड़ेहरा गांव के ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मकान तोड़ने पर रोक लगा दिया था। कार्यदायी संस्था ने दो तरफ नाला नहीं बनाया जिसके कारण गांव के नाबदान का पानी सड़क पर बन रहा है। सावन माह में हर सोमवार को बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सैकड़ो कांवड़िया पैदल जल लेकर जाते है। इन लोगों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ेगा। गांव के संतोष सिंह, मोनू पटेल, दीपू कुमार, रविन्द्र शर्मा, अतुल मिश्रा, राहुल विश्वकर्मा, सिंटू कुमार आदि ने इसे ठीक कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed