{"_id":"68828680a00a282b48017519","slug":"first-arrest-and-then-encounter-during-arms-recovery-four-criminals-got-shot-in-the-leg-chandauli-news-c-189-1-svns1013-134144-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पहले गिरफ्तारी फिर असलहा बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़, चार बदमाशों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पहले गिरफ्तारी फिर असलहा बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़, चार बदमाशों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में 21 जुलाई को जिम संचालक अरविंद यादव की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से 25-25 हजार के इनामी चार आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद चारो आरोपियों को लेकर पुलिस असलहा बरामदगी के लिए जब अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित एक सुनसान पड़े अहाता में पहुंची, उसी बीच आरोपियों ने वहां रखे असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान आरोपियों की ओर से चार और पुलिस की ओर से छह राउंड फायरिंग की गई।
मुठभेड़ के दौरान चारो आरोपियों के पैर में गोली लगी। इस बीच जलीलपुर और रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी भी मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को नियामताबाद स्थित पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से चार असलहा और गोलियां बरामद की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में 21 जुलाई की रात करीब 11 बजे आठ से 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने अरविंद को सात से आठ गोली मारी थी। घटना के बाद अरविंद के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सिंह यादव ऊर्फ कल्ले समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। इनमें एक आरोपी ओमप्रकाश यादव को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सूचना पर जिले की एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से श्याम सिंह यादव, बृजेश यादव, काजू यादव और रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें मुगलसराय कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल असलहा उन्होंने अलीनगर थाना क्षेत्र के गौरी गांव स्थित एक अहाता में छिपाया है। असलहों की बरामदगी के लिए अलीनगर और मुगलसराय कोतवाली पुलिस चारो आरोपियों को लेकर बताए हुए अहाता में पहुंची। पुलिस के अनुसार मौका पाते ही चारो आरोपियों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे असलहों से उन पर फायर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच कुल 10 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान चारो आरोपियों के पैर पर गोली लगी। उधर, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों की तरफ से की गई फायरिंग में जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला और रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा मौके पर पहुंचे गए। बाद में पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को नियामताबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां आरोपियों और दोनों दरोगा का उपचार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
अरविंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें मुख्य आरोपी श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू पर तीन, रोहित यादव पर तीन, प्रियांशु यादव उर्फ काजू यादव पर एक और बृजेश यादव उर्फ बाबा यादव पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है कि अरविंद यादव की हत्या में नामजद आरोपियों के हाईकोर्ट में सरेंडर किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी टीम ने चारो आरोपियों को एमजी रोड हाईकोर्ट प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद असलहों की बरामदगी के लिए उनके बताए हुए स्थान पर ले जाया गया तो वहां रखे असलहों से आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इस दौरान चारो आरोपी और दो दरोगा जख्मी हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की गई थी।