Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Firecracker warehouse being operated under the guise of a puffed rice (lai-chuda) shop; 525 kg of firecrackers seized.

Chandauli News: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहा था पटाखों का गोदाम, 525 किलो पटाखे बरामद

Tue, 03 Nov 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Firecracker warehouse being operated under the guise of a puffed rice (lai-chuda) shop; 525 kg of firecrackers seized.
कस्बे में लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहे पटाखों के अवैध गोदाम का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार रात रामजानकी मंदिर के सामने स्थित दुकान और मकान पर छापा मारकर 525 किलोग्राम पटाखे बरामद किए। मकान की तीसरी मंजिल पर 39 बोरियों और गत्तों में पटाखे छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से दुकानदार मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिलने से आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार रात दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इस पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने क्षेत्राधिकारी सदर को जानकारी दी और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकान और मकान की तलाशी के दौरान तीसरी मंजिल पर बोरियों और गत्तों में रखे पटाखे मिले। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर उनका कुल वजन 525 किलोग्राम निकला। बरामद पटाखों में चटाई बम, हवाई बम, माचिस बम, चकरी, फुलझड़ी, रॉकेट, बुलेट बम और डायनामाइट बम समेत कई प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घनी आबादी के बीच बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर इनका भंडारण किया गया था। इससे आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने वार्ड नंबर एक अंबेडकरनगर निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed