फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire near the station

स्टेशन के समीप झाड़ियों में लगी आग

Mon, 13 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 13 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 fire near the station
स्टेशन के समीप झाड़ियों में लगी आग।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में एक बार फिर आग लग गई। सोमवार को दिन में दस बजे लगी आग से मौके पर खलबली मच गई। स्टेशन पर भी यात्रियों में खलबली रही। रेलकर्मियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास कर आग बुझाई। इस वर्ष झाड़ियों में दूसरी बार आग लगी है। इसको लेकर नगर में चर्चा है। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर इंजनों में इंधन भरने के दौरान डीजल रिस कर नालियों के जरिए स्टेशन पश्चिमी छोर पर स्थित तालाब में पहुंच जाता है। तालाब के आस पास झाड़ियां उगी हुई है। अनुमान है कि रविवार की सुबह डीआरएम कार्यालय के पीछे जा रहे किसी नशेड़ी ने जलती बीड़ी फेंक दी। सूखी झाड़ियों में आग लग गई और इसके सहारे आग तालाब के डीजल तक पहुंच गई। इससे आग ने भयंकर रूप ले लिया। जब तक  लोग कुछ समझते आग की लपटे आसमान छूने लगी और स्टेशन के प्लेटफार्म एक दो तक आंच पहुंचने लगी। इससे मौके पर खलबली मच गई। आनन फानन में इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग बुझाई। इस दौरान मौके पर आरपीएफ, जीआरपी की टीम के साथ रेलवे के अधिकारियों की टीम भी पहुंच गई थी। इससे रेलवे को नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन दो घंटे तक खलबली की स्थिति रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed