{"_id":"60282cb18ebc3ee93e12b56f","slug":"fire-in-the-warehouse-burns-90-lakhs-chandauli-news-vns574385392","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में लगी आगे से 90 लाख का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में लगी आगे से 90 लाख का सामान जलकर राख
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी-काली महाल मार्ग पर स्थित एक गोदाम में शुक्रवार की रात अचानक से आग लग गई। इस दौरान गोदाम में रखे चीनी के बोरे के समेत तेल, साबुन, वाशिंग पाउडर व दालों से भरे बोरे जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यवसायी के अनुसार गोदाम में रखा लगभग 90 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है।
सैयदराजा क्षेत्र निवासी विकास गुप्ता किराना सामान के थोक व्यवसायी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी-काली महाल मार्ग पर उनका तीन मंजिला मकान है। जहां उन्होंने एक गोदाम बना रखा है। गोदाम में साबुन, चीनी, तेल समेत अन्य सामानों से भरे बोरे रखे हुए थे। शुक्रवार की रात लगभग दो बजे अचानक से गोदाम में आग लग गई। देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मकान स्वामी समेत फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों अग बुझा पाये। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि आग बुझाने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगा है। बताया कि आशंका है कि शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी होगी।
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के शाहकुटी-काली महाल मार्ग पर स्थित गोदाम में आग लगने के बाद वह भट्टी की तरह धधक रहा था। गोदाम में तेल से भरे कनस्तर होने के कारण आग लगातार भभक रही थी। कुछ देर के लिए आसपास के लोग सहम गए थे। सभी को इस बात का डर सताने लगा था कि यदि समय से आग नहीं बुझी तो बिल्डिंग की छत गिरने समेत आसपास के मकान की दीवारे चटक न जाये। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किराना के गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब पानी डालकर आग को बुझाना शुरू किया तो वहां पानी के साथ तेल बह कर सड़क पर आने लगा। जिससे सड़क पर काफी फिसलन हो गई। वहां से गुजरने के दौरान कई बाइक सवार फिसलन के चलते गिरने से बाल-बाल बच गए। संवाद