{"_id":"dc498698ced93449f396b8aa2a0b3b5b","slug":"fire-in-the-mill-s-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल के गोदाम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल के गोदाम में आग
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद । औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में एक बंद पेपर मिल के गोदाम में
विज्ञापन
बुधवार की देर रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखे पांच लाख रुपये से अधिक के
कागज जल गए।
फायर ब्रिगेड के दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक पेपर मिल कई माह से बंद है। लोगों ने बताया कि इस पेपर मिल के गोदाम में इन दिनों भूसी स्टोर किया जा रहा था।
कंपनी के स्टोर में पेपर भी रखा हुआ था। मिल के बाहर गार्ड की तैनाती की गई है। बुधवार को आधी रात के बाद गार्ड ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाया।
शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। गार्ड ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को भी दी। मिल के मालिक जब तक पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लोगों की सूचना पर मुगलसराय से फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे। अलीनगर थाना और औद्योगिक नगर चौकी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। तब तक फैक्टरी के गोदाम में रखा माल जल गया। मिल के मालिक आरके चौधरी ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का पेेपर जला है। आग लगने के कारण वह बता नहीं पाए।