फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in the hut, ???? ??? ?Fire in the hut, burning like a household to ashes

मड़ई में लगी आग, गृहस्थी का समान जलकर राख

Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in the hut, ???? ??? ?Fire in the hut, burning like a household to ashes
शहाबगंज। क्षेत्र के अमरसीपुर गांव में रविवार की रात दो बजे आग लगने से भोला साहनी की रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। आग लगने पर भोला ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। हालांकि गृहस्थी का पूरा सामान जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी भोला साहनी परिवारिक बंटवारे के बाद मिले हिस्से में मड़ई लगाकर परिवार के साथ रहते हैं।15 दिन पहले पत्नी प्रसव होने के बाद अपने मायका चली गयी। भोला अकेले ही रिहायशी मड़ई में थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद मड़ई में सो गये। रात दो बजे के बाद मड़ई धू धू कर जलने लगी। आग की लपटों को देख कर भोला ने बाहर भाग कर किसी तरह जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए। काफी प्रयास कर आग बुझाई। हालांकि तब तक मड़ई में रखी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सुबह सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया। ग्राम प्रधान सिरताज अंसारी ने पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed