फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in standing paddy crop due to stubble burning

पराली जलाने में धान की खड़ी फसल में लगी आग

Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire in standing paddy crop due to stubble burning
धानापुर। क्षेत्र के निदिलपुर गांव में मंगलवार की शाम पराली जलाने के दौरान निकली चिंगारी से धान की खड़ी फसल जल गई। किसानों ने झाड़ियों से पीट कर किसी तरह आग बुझाई। इससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और पीड़ित के तहरीर पर आगे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

निदिलपुर गांव निवासी श्रीकांत सिंह अपने डेढ़ बीघा खेत में धान की कटाई के शाम तीन बजे पराली में आग लगा दी। हवा के कारण आग से निकाली चिंगारी समीप ही गांव निवासी संतोष सिंह के खेत में पहुंच गई और धान की फसल में आग लग गई। धान की खड़ी फसल धू-धू कर जल उठी। यह देख आस पास क लोगों ने शोर मचाया। संतोष सिंह भी शोर मचाते हुए आग बुझाने में जुटे। आस पास के लोगों ने प्रयास कर झाड़ियों से पीट कर आग बुझाई। संतोष ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। इस संबंध मे थाना प्रभारी सतेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया पराली जलाना कानूनन अपराध है। यदि वक्त पर लोग नही पहुंचते तो एक गलती से पडोसी किसान की लाखो की जीविका बर्बाद हो गई होती। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed