फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in scrap shop, loss of lakhs

Chandauli News: कबाड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire in scrap shop, loss of lakhs
काली महाल में रविवार की देर एक कबाड़ दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कालीमहाल निवासी रामू गुप्ता की कबाड़ की दुकान है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात किसी ने उसे दुकान में आग लगने की घटना की सूचना दी। रामू दुकान पर पहुंचा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। रामू गुप्ता ने बताया कि सात लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन



---------------------------
विज्ञापन

नगदी और गहने चोरी
धानापुर। प्रसहटा गांव में रविवार की रात चोरों ने कृपा यादव के घर में बक्सा का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये और लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। कृपा यादव बंगाल में एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी दो पुत्री व एक पुत्र घर पर रहते हैं। रविवार की रात घर के पीछे से सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोर में उनकी पुत्री गुड़िया के गले से बक्सा की चाबी निकाल ली। बाक्स खोलकर पचास हजार रुपये, सोने की दो अंगूठियां, दो कर्णफुल, एक चेन, दो पायल चुरा ले गए। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन में हुई मारपीट, दो घायल
धानापुर। कस्बा स्थित थाना चौराहे पर रविवार की रात पैसे के लेनदेन में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दो युवकों को चोटें आईं। घायलों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया।
कमलेश मिश्रा से बुद्धपुर निवासी राजन उपाध्याय और कस्बा निवासी सर्वेश मिश्रा से पैसे के लेनदेन का मामला चल रहा है। इसी बात पर दोनों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के कमलेश मिश्रा (26) और सत्येंद्र सिंह (25) को चोटें आईं। पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों के तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed