फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in clothes shop due to short circuit

Chandauli News: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग

Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Fire in clothes shop due to short circuit
धानापुर। कस्बा के धानापुर-अवही मार्ग पर श्री सदगुरु स्वामी वस्त्रालय की दुकान में बुधवार की रात लगभग 10 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी और किसी तरह आग पर काबू पाया। सकरारी निवासी दिनेश यादव कपड़े की दुकान को प्रतिदिन की भांति 8 बजे बंद कर घर चला गया। रात्रि लगभग 10 बजे दुकान से आग की लपटें निकलने लगीं, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। जिसपर वह भाग कर आया और किसी तरह शटर उठाया तो पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी। सूचना पर पहुंची भीड़ ने अथक प्रयास से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी कपड़े और सामान जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार दिनेश यादव ने बताया कि लगभग 25 लाख का नुकसान हुआ है। आग से नए कपड़े, साड़ी, इन्वर्टर, बैटरी सहित अन्य सामान जलकर राख हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed