फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire in a ready-made clothes shop due to short circuit

शार्ट सर्किट से रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग

Thu, 04 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fire in a ready-made clothes shop due to short circuit
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात नेहरू नगर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के अनुसार दुकान में रखे लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी सरदार बलविंदर सिंह बंटी की सैयदराजा नगर स्थित संदीप चौरसिया के मकान में किराये की एक दुकान है। जिसमें वह रेडिमेड कपड़े का कारोबार करते है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दिन में दुकान बंद रही। रात में शार्ट सर्किट से अचानक से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भवन में नीचे स्थित दुकान में लगी आग से उठता धुआं ऊपर के कमरों में भरने लगा। भवन स्वामी की नींद खुली तो कमरे में धुआं देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद वह नीचे आये और दुकान में आग देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed