फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   fire

केमकिल लदा ट्रेलर बीच हाईवे पर धू-धू कर जला

Sat, 06 Jul 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire
सैयदराजा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर बगहीं गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दस बजे हाईवे किनारे खड़े केमिकल लदे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। जब तक चालक और स्थानीय लोग पहुंचे तब तक ट्रेलर पूरी आग की चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ सभी टायर फटकर उसके टुकड़े करीब दो सौ मीटर दूर जा गिरे। पुलिस की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। तब तक पूरा ट्रेलर जलकर राख हो गया। इस दौरान राजमार्ग का एक लेन दो घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

पंजाब के राजापुरा निवासी कुलवंत सिंह का ट्रेलर लेकर कन्नौज के मठेना निवासी राजकुमार यादव एक सप्ताह पहले कोलकाता के लिए चला था। ट्रेलर पर 25 किलो की 12 सौ बोरी वाटर केमिकल और 116 गैस चूल्हे लदे थे। शुक्रवार की सुबह नौबतपुर के पहले बगहीं गांव के समीप उसने ट्रेलर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और नित्यक्रिया के लिए नीचे उतर गया। दस बजे समीप के एक लाइन होटल में वह आराम कर रहा था। इसी बीच ट्रेलर के पिछले हिस्से से धुआं निकलता देख वह आश्चर्यचकित हो गया। मौके पर पहुंच कर वह सामान हटाता इससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे ट्रेलर धू-धू कर जलने लगा। जलते ट्रेलर का टायर जल कर छिटक कर दूर गिर रहा था। बीच सड़क पर ट्रेलर जलता देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। चालक ने सैयदराजा पुलिस को इसकी सूचना दी। सिक्स लेन वाले रोड के तीन लेन पर आवागमन रुक गया। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से जलते ट्रेलर के दोनों ओर करीब आधा किमी पहले आने-जाने वालों वाहनों को रोक दिया गया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब चालीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आधे घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई लेकिन तब तक सबकुछ जल कर नष्ट हो गया। दोपहर 12 बजे के बाद आवागमन सामान्य हुआ। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चला। चालक राजकुमार के अनुुसार ट्रेलर पर चार से पांच लाख रुपये का माल लदा था।
विज्ञापन

02-एक ही लेन से वाहनों को कराया पास
सैयदराजा। चंदौली से बिहार की ओर जाने वाली एक लेन पर ट्रेलर में आग लगने से इस लेन पर आवागमन पूरी तरह बभाधित हो गया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार चंदौली तक लग गई। बाद में जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिहार से चंदौली आने वाली लेन पर बिहार जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया। एक ही लेन से वाहनों के आवागमन शुरू होने के बाद जाम से थोड़ी राहत मिली। इधर जब फायर ब्रिगेड ने ट्रेलर की आग बुझा दी और मलबे को वहां हटाया गया तब जाकर बिहार जाने वाली लेन को वाहनों के लिए खोला गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट- महताब खां
संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र/जय नारायण
बाइट-1600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed