फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire by a short circuit

शार्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 22 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 22 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fire by a short circuit
थाना क्षेत्र के भूसी गांव निवासी मुसाफिर सिंह के कच्चे मकान में शनिवार
विज्ञापन
की रात विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें टीवी, कूलर, फ्रिज, सोने व चांदी के गहनों समेत करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।

 आग इतनी प्रचंड थी कि चार घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया।


मुसाफिर सिंह का गांव में कच्चा रिहायशी मकान है। वह अपने परिवार के साथ चंदौली में रहते हैं। शनिवार की रात लगभग ग्यारह बजे विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी के अनुसार अगलगी की इस घटना में घर में रखा चार लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी के गहने, टीवी, कूलर, फ्रिज, जनरेटर, इनवर्टर, विस्तर, बेड, वाशिंग मशीन, 65 बोरा चावल, 31 बोरी खाद सहित 32 बोरा गेहूं जलकर नष्ट हो गया।

 इसके अलावा घर न होने की वजह से गांव निवासी दलित पांचू ने भी अपनी बेटी की शादी के लिए राशन, आलू, प्याज व कपड़े आदि इकट्ठा कर मुसाफिर सिंह के घर में ही रखा था।

अगलगी की इस घटना में पांचू का भी सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। अगलगी की इस घटना में करीब दस लाख रुपये की क्षति बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना के बाद भुक्तभोगी मुसाफिर सिंह भी रविवार को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed