फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fire broke out in CMO office, important files burnt

Chandauli News: सीएमओ कार्यालय में लगी आग, महत्वपूर्ण फाइलें जलीं

Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in CMO office, important files burnt
चंदौली। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार की दोपहर में लगीआग से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। आग से कार्यालय में रखीं कई महत्वपूर्ण फाइलें और फर्नीचर जल गए।
विज्ञापन

कार्यालय में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। उसी बीच अचानक सीएमओ कक्ष से धुआं उठने लगा। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग की लपटें तेज हो गईं। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। कर्मचारियों ने शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आग से सीएमओ कक्ष में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और फर्नीचर जल गए। बताया जा रहा है कि कार्यालय में अग्निशमन यंत्र नहीं था। सिर्फ छोटे-छोटे सिलिंडर होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सीएमओ डाॅ. वाईके राय ने बताया कि कार्यालय में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी की जा रही है कि आग कैसे लगी। आग से कई फाइलें और फर्नीचर जल गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed