{"_id":"6a72436425d43888f806466d","slug":"fir-registered-against-seven-named-individuals-including-a-lawyer-and-45-unidentified-persons-chandauli-news-c-189-1-svns1012-152495-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अधिवक्ता समेत सात नामजद और 45 अज्ञात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अधिवक्ता समेत सात नामजद और 45 अज्ञात पर प्राथमिकी
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के भरदुआ गांव में हुए भूमि विवाद में पुलिस ने मंगलवार को भरदुआ निवासी रणधीर मिश्र की तहरीर पर अधिवक्ता समेत सात नामजद और 45 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे इलाके के लोगों में हड़कंप मचा है।
भेड़ा फार्म बनाने के लिए विजयपुर और बिजौरा की जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसके बाद शासनादेश के तहत इस जमीन पर किसान भरदुआ और मझगावां में पिछले 53 वर्षों से खेती कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को गांव के जितेंद्र, बिपिन, रामदेव, शिवकुमारी, अमरावती, संतोष सहित अन्य लोग अचानक पहुंचे और खेत में रोपाई करने लगे।
इस पर पहले से खेती कर रहे किसानों ने विरोध जताते हुए नौगढ़-राबर्ट्सगंज मार्ग पर चार घंटे तक जाम लगाया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रणधीर मिश्र की तहरीर पर अधिवक्ता सतीश मिश्रा समेत सात नामजद और 45 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।