{"_id":"6a4d599cc1af9b67d60a6913","slug":"fir-registered-against-20-dhaba-operators-and-5-drivers-for-facilitating-parking-on-the-highway-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151082-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हाईवे पर पार्किंग कराने में 20 ढाबा संचालकों और 5 चालकों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हाईवे पर पार्किंग कराने में 20 ढाबा संचालकों और 5 चालकों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और सुरक्षित यातायात के लिए चंदौली पुलिस ने अवैध पार्किंग कराने वाले ढाबा और होटल संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व में नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 ढाबा-होटल संचालकों और पांच वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 12 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों के सामने मुख्य सड़क पर ट्रक और अन्य भारी वाहनों की पार्किंग करा रहे थे। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बढ़ रही थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले सभी ढाबा और होटल संचालकों को नोटिस देकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मुख्य मार्ग पर किसी भी वाहन को खड़ा नहीं कराया जाना चाहिए। इसके बावजूद कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन जारी रहा। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग सड़क हादसों का एक बड़ा कारण बन रही है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।