फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   FIR filed against 12 persons including 4 named for forcibly extorting money from a railway employee

Chandauli News: रेलकर्मी से जबरन वसूली करने के आरोप में 4 नामजद सहित 12 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 06 May 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against 12 persons including 4 named for forcibly extorting money from a railway employee
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में ब्याज पर रुपये लेने वाले रेलकर्मी को जान से मारने की धमकी देने व जबरन वसूली किए जाने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद सहित 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच में जुटी है। पीडीडीयू नगर में हनुमानपुर निवासी रेलकर्मी अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसने गल्लामंडी मैनाताली निवासी अभिषेक जायसवाल ऊर्फ अनिकेत से 3.46 लाख रुपये उधार पांच प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। बताया कि जनवरी 2025 तक अनिकेत को 2.64 लाख रुपये ब्याज समेत चुकता कर दिए। इसमें से कछ भुगतान नकद और कुछ ऑनलाइन किया गया। शेष बचे हुए 82 हजार रुपये वापस करने के लिए कुछ समय मांगा। आरोप लगाया कि इस दौरान अनिकेत उससे अधिक रुपये की डिमांड करने लगा। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि एक दिन उसे अनिकेत अपने कुछ मित्रों के साथ जबरन उठाकर अपने खाली पड़े गल्लामंडी स्थित घर ले गया। जहां काफी दबाव बनाया और उसका एक वीडियो भी बनाया। इसके साथ उससे एक ब्लैंक चेक बिना भरा हुआ भी छीन लिया। कमरा बंद करके मारा पीटा और गालियां भी दी गई। पीड़ित के अनुसार अभिषेक जायसवाल, समेत निमेश जायसवाल, आदर्श जायसवाल, सौरभ केशरवानी व अन्य लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। आरोप लगाया कि रुपयों के लिए लगातार उसे धमकियां भी मिल रही है। वह उनके भय से कार्य पर भी नहीं जा पा रहा है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed