{"_id":"668ef94b92a26a04c70db756","slug":"fine-will-be-imposed-if-garbage-is-thrown-on-the-road-hotel-lawn-operators-will-make-compost-kits-chandauli-news-c-189-1-svns1013-117263-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर कूड़ा फेंके तो लगेगा जुर्माना, होटल-लॉन संचालक बनाएंगे कंपोस्ट किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर कूड़ा फेंके तो लगेगा जुर्माना, होटल-लॉन संचालक बनाएंगे कंपोस्ट किट
विज्ञापन
नगर निकाय क्षेत्र में बड़े होटलों और लॉन के संचालक सड़क पर गीला कचरा नहीं फेंक सकेंगे। सड़क पर गीला कचरा फेंकने पर अब उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से लिया गया है। इसके लिए अब बड़े होटल व लॉन संचालकों को अपने यहां ही कंपोस्ट किट बनाकर उसका निस्तारण करना होगा। शेष सूखा कचरा ही अपने परिसर के बाहर निर्धारित स्थान पर रख सकेंगे।
जिले में चार निकाय हैं। इसमें नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, नगर पंचायत चंदौली, सैयदराजा और चकिया है। नगर निकायों मे लगभग 150 लॉन हैं और दस बड़े होटल हैं। जहां से ज्यादा कचरा निकलता है। नगर निकायों को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने के उद्देश्य से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से गिले कचरे को निस्तारित किए जाने और कंपोस्ट किट बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि शादी-विवाह व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के दौरान लॉन और होटलों से बड़े पैमाने पर कचरा निकलता है। जिसे सड़क पर बेतरतीब तरीके से फेंक दिया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बड़े पैमाने में सब्जी विक्रेताओं की ओर से भी कचरा फेंका जाता है। उन्हें भी इस दायरे में रखा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
लॉन, होटल व सब्जी विक्रेताओं को नोटिस
पीडीडीयू नगर। नगर निकायों में जहां से हर रोज सौ किलो से अधिक कूड़ा निकल रहा है ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों को नगर पालिका व नगर पंचायत की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में चार लोगों को नोटिस दिया गया है। इसमें दो लॉन, एक रेस्टूरेंट और एक होटल शामिल है। वहीं चकिया में चार, सैयदराजा में दो, एवं चंदौली नगर पंचायत में एक सब्जी विक्रेताओं को नोटिस देकर गीले कचरे को सड़क पर नहीं फेंके जाने के बाबत चेतावनी दी है। ऐसे नहीं करने पर जुर्माने की कार्रवाई की बात कही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कूड़ा होने पर टोलफ्री नंबर 1533 पर करें शिकायत
नगर निकाय क्षेत्र में गंदगी की समस्या को निस्तारित करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अजय आर्या ने बताया कि यदि कहीं कूड़ा नहीं उठ रहा है या सफाई नहीं हो रही है तो 1533 पर इसकी शिकायत कर सकते है। वहीं सेप्टिक टैंक सफाई के लिए 14420 पर आवेदन किया गया जा सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- --