फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Finance teachers will boycott assessment

मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे वित्तविहीन शिक्षक

Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Finance teachers will boycott assessment
मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे वित्तविहीन शिक्षक
विज्ञापन

इलिया। माध्यमिक वित्तविहीन संघ के शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की है। उन्होंने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम पत्र भेजकर इस निर्णय से अवगत करा दिया है।

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पांच मई से आरंभ होना है। इसके लिए वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद का इलाका एक ओर बिहार व दूसरे छोर पर वाराणसी से सटा है। इन दोनों स्थानों पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद अधिक संख्या में है। ऐसे में बाहर से आने वाले शिक्षकों से क्षेत्र के शिक्षकों में कोरोना के संक्रमण का खतरा दिख रहा है। इस जोखिम से वित्तविहीन शिक्षक सहमे हुए हैं। वित्तविहीन शिक्षकों का किसी तरह का बीमा भी नहीं किया गया है। सरकार जब तक वित्तविहीन शिक्षकों के सुरक्षा की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं करती, तब तक वित्तविहीन शिक्षकों का बहिष्कार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed