{"_id":"63cc2d448e05e658004e02ce","slug":"finance-minister-checked-150-vehicles-in-punjab-38-did-not-have-e-way-bills-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: वित्त मंत्री ने की 150 वाहनों की जांच, 38 के पास ई-वे बिल नहीं, 60 लाख लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: वित्त मंत्री ने की 150 वाहनों की जांच, 38 के पास ई-वे बिल नहीं, 60 लाख लगेगा जुर्माना
Sat, 21 Jan 2023 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़/पटियाला/राजपुरा (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:51 PM IST
सार
राजपुर-सरहिंद रोड पर मंत्री अचानक पहुंचे। 60 लाख रुपये जुर्माना लगेगा। इस विशेष मुहिम में कराधान मंत्री चीमा के साथ कराधान आयुक्त केके यादव, एडिशनल कमिश्नर-1 विराज एस. तिडके, निदेशक एचपीएस घोतड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
जांच करते मंत्री।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार सुबह अचानक कराधान विभाग की टीमों के साथ राजपुरा-सरहिंद जीटी रोड पर गांव बसंतपुरा के नजदीक मुलतानी ढाबे के बाहर जांच अभियान चलाया। इस दौरान लोहे का कबाड़, मिश्रित समान, फर्नीचर, पार्सल, काली राख, स्टील की पाइपें, चावल, ईंटें लेकर जाने वाले 150 वाहनों की जांच की। इनमें से 38 वाहनों को रोक लिया गया।
विज्ञापन
इन वाहन चालकों के पास ई-वे बिल नहीं थे। इसके अलावा कुछ वाहनों के पास उपलब्ध बिलों में अनियमितता पाई गई। इन वाहनों पर 60 लाख रुपये तक जुर्माना वसूला जा सकता है। इस विशेष मुहिम में कराधान मंत्री चीमा के साथ कराधान आयुक्त केके यादव, एडिशनल कमिश्नर-1 विराज एस. तिडके, निदेशक (इन्वेटिगेशन) एचपीएस घोतड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
कराधान मंत्री चीमा ने बताया कि सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ वाहनों द्वारा ढुलाई किए जा रहे माल पर जीएसटी की चोरी हो रही है। इन सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने कराधान विभाग की टीम के साथ राजपुरा के नजदीक राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
चीमा ने कहा कि ऐसे सभी टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सही बिलों के साथ माल की ढुलाई करने वाले वाहनों को बिना किसी परेशानी के निकलने दिया गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी करने वालों पर नकेल डालना है। कराधान विभाग की तरफ से ईमानदार करदाताओं की मदद के लिए इंग्लिश और पंजाबी में द्विभाषी व्हाट्सएप चैटबोट-कम-हेल्पलाइन नंबर 9160500033 पहले ही जारी किया जा चुका है।
जीएसटी निदेशालय में बनी इंटेलिजेंस यूनिट
चीमा ने बताया कि डाटा माइनिंग विंग ईटीटीएसए (विभागों की अपनी तकनीकी सेवा एजेंसी) और विभिन्न प्लेटफार्मों की मदद से टैक्स चोरी का पता लगा रहा है। डाटा माइनिंग विंग जीएसटीएन और ईटीटीएसए द्वारा प्रदान किए डाटा में पाई गई अनियमितताओं और खामियों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करता है और यह रिपोर्टें विभाग के संबंधित विंगों के साथ अपेक्षित कार्रवाई के लिए साझा की जा रही हैं।
टैक्स विभाग ने राज्य जीएसटी कमिश्नरेट में एक नई टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट (टीआईयू) की स्थापना की है, ताकि जीएसटीएन प्लेटफार्म पर उपलब्ध डिजिटल डाटा का बेहतर विश्लेषण और निगरानी की जा सके।