फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Film director Abhishek Sharma arrived at martyr site with his wife Shraddha paid homage to martyrs

UP: 'धानापुर के शहीदों पर बनेगी फिल्म', निर्देशक अभिषेक शर्मा ने किया नमन; पत्नी के साथ पहुंचे ऐतिहासिक स्थल

Thu, 06 Nov 2025 05:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 05:57 PM IST
सार

Chandauli News: फिल्म निर्देशक व लेखक अभिषेक शर्मा गुरुवार को चंदाैली के धानापुर पहुंचे तो गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया। एक कार्यक्रम उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Film director Abhishek Sharma arrived at martyr site with his wife Shraddha paid homage to martyrs
अभिषेक शर्मा और श्रद्धा का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सिनेमा जगत के फिल्म निर्देशक व लेखक अभिषेक शर्मा गुरुवार को अपनी पत्नी जानी-मानी फिल्म निर्माता व निर्देशिका श्रद्धा शर्मा के साथ धानापुर के ऐतिहासिक शहीद स्थल पहुंचे। यहां दोनों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


कवई पहाड़पुर में अपने घर पहुंचे श्रद्धा और अभिषेक का गाजे बाजे और फूल मालाओं के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया। वहीं ब्लाॅक मुख्यालय पर भी प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर दोनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा ने कहा कि धानापुर की यह शहीदी धरती सिर्फ चंदौली ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल की अस्मिता और बलिदान का प्रतीक है। यहां के वीरों ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में जिस जज़्बे से अंग्रेज़ी हुकूमत को चुनौती दी थी, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। फिल्म निर्देशक अभिषेक शर्मा का नाम भारतीय सिनेमा में संवेदनशील विषयों और राष्ट्रप्रेम पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फिल्मों का किया निर्देशन
उन्होंने ‘तेरे बिन लादेन’, ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’, ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’, ‘सूर्यवंशी’ व रामसेतु जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं उनकी पत्नी ऑस्कर नामांकित श्रद्धा शर्मा भी एक प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं जिन्होंने कई सामाजिक और प्रेरणात्मक विषयों पर काम किया है। उनका जन्म धानापुर के कवई गांव में हुआ था।

अगस्त क्रांति के वीर सपूतों पर जल्द बनेगी फिल्म
निर्देशक अभिषेक व उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा ने शहीदों को नमन करने के बाद यहां के थाना कांड और इतिहास के बारे में स्थानीय लोगों ने विस्तार पूर्वक जानकारी ली। शहीद स्थल पर कुछ समय व्यतीत किया और स्थानीय युवाओं से मुलाक़ात भी की। यहां के इतिहास को सुनकर काफी वह गौरवान्वित हुए और कहा कि पूर्वांचल की यह धरती इतिहास की धरोहर है जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हर भारतीय का कर्तव्य है। 

अभिषेक शर्मा ने यह भी बताया कि वे भविष्य में स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात नायकों पर आधारित एक विशेष फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं जिसमें धानापुर के शहीदों का भी उल्लेख रहेगा। स्वागत करने वालों में देवेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, बचाऊं सिंह, पप्पू यादव, उमाकांत पांडेय, खुर्शीद आलम, मनोरंजन पांडेय, शिव सिंह, रामेश्वर सिंह, आलोक सिंह और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed