फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Filaria eradication campaign will be conducted, patients will be searched

चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, मरीजों की होगी खोज

Sat, 17 Apr 2021 07:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Filaria eradication campaign will be conducted, patients will be searched
चंदौली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 29 अप्रैल से 14 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मरीजों को फाइलेरिया की दवा भी खिलाई जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियों पूरी की जा चुकी हैं। सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने बताया कि इस अभियान के तहत फाइलेरिया (हाथीपांव) से ग्रसित व्यक्तियों को खोजा जाएगा। वहीं फाइलेरिया पर प्रभावी रोक लगाने के लिए फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए आईडीए ट्रिपल ड्रग थेरेपी के तहत आइवरमेक्टिन, डीईसी (डाई एथाइल कार्बामाइजिन) व एल्बेंडाजोल (कृमि नाशक दवा) की तीन दवा खिलाई जाएगी। यह दवा सभी ब्लाकों पर समय से उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डा. जेपी सोनकर ने बताया कि स्वस्थ आदमी के अंदर भी फाइलेरिया के विषाणु होते हैं। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले में 1556 ड्रग एडमिनिस्टेटर की जिला व 333 सुपरवाइजरों की ब्लाक स्तर पर टीमें गठित कराई गई हैं। जनपद व ब्लाक स्तर पर (आरआरटी) रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है। कार्यक्रम के लिए जनपद स्तर से भी सुपरविजन प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed