फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fighting and stone pelting between two parties in Negura village, one dead, three injured

Chandauli News: नेगुरा गांव में दो पक्षों में मारपीट-पथराव, एक की मौत, तीन घायल

Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Updated Sun, 18 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties in Negura village, one dead, three injured
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव में शनिवार की रात वाहन हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव नेगुरा निवासी आफताब पिकअप गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में पहले से खड़े युवकों से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडा और ईंट पत्थर चलने लगे। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट में बादशाह (45), अब्दुल अली (68), कलावती (60) और निशा (17) घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बादशाह की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, वहां उनकी मौत हो गई। अब्दुल अली व कलावती को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों ने निशा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की सुरक्षा के लिए चौकी इंचार्ज नगर देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इस मामले में एक पक्ष के वसीम का कहना है कि वाहन हटाने के विवाद में मारपीट हुई थी। दूसरा पक्ष कुछ भी कहने से इन्कार कर रहा है। वहीं, सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि विवाद में गंभीर रूप से घायल बादशाह की मौत हो गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed