फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight over parking of bike, three injured

Chandauli News: बाइक खड़ी करने पर मारपीट, तीन घायल

Sat, 13 Apr 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fight over parking of bike, three injured
चंदौली। सदर कोतवाली में मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया और समझौता करा दिया।
विज्ञापन

खगवल गांव के समीप कोड़िरिया गांव का एक युवक अपनी बाइक खड़ा कर दिया था। बर्थरा गांव निवासी हरेंद्र अपनी ऑटो लेकर जा रहा था। उसने युवक से बाइक हटाने तो कहा तो युवक ऑटो चालक को मारने लगा। युवक ने फोन कर अपने कुछ दोस्तो को भी बुला लिया। ऑटो चालक उनसे बचकर पास के बस्ती में भागा। उसको दौड़ाते हुए सभी लड़के बस्ती में घुस गए। बस्ती वालों ने इसका विरोध किया तो युवक बस्ती वालों के साथ भी मारपीट करने लगे। बस्ती वालों ने भी युवकों की पिटाई की। कोडरिया के दो और खगवल का एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई और दोनों पक्ष को समझा बुझा कर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed