फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight over making video, case filed against four people

Chandauli News: वीडियो बनाने को लेकर मारपीट, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fight over making video, case filed against four people
नियामताबाद। चंदरखा गांव में मंगलवार को दोपहर में करीब दो बजे पूर्व प्रधान के मकान के सामने वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में गांव के पूर्व प्रधान विनोद मिश्रा घायल हो गए। ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर अलीनगर थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चंदरखा गांव के पूर्व प्रधान विनोद मिश्रा के भाई प्रमोद मिश्रा ने अलीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के गणेश तिवारी, विपिन तिवारी, लाखापुर गांव के राजेश गोस्वामी और अन्य लोग उनके घर के बाहर वीडियो बना रहे थे। जिसमें वे बोल रहे थे कि उक्त मकान सरकारी जमीन में बना हुआ है। मकान छोड़कर यहां से चले जाओ। इस पर जब उन्होंने वीडियो बनाने का कारण पूछा तो उन लोगों ने विनोद मिश्रा पर रॉड से हमला कर घायल कर दिया। परिजन जब बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौच की गई। अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed