फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fight between sisters-in-law one consumed poison other hanged herself chaos ensued in chandauli

UP: देवरानी-जेठानी में झगड़ा, दोनों ने उठाया खौफनाक कदम, एक ने खाया जहर, दूसरे ने लगाई फांसी; मचा कोहराम

Wed, 03 Jul 2024 05:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 05:15 PM IST
सार

Varanasi News: मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र में हुए इस मामले के बाद बीरपुर गांव में मातम छा गया। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात देवरानी और जेठानी में घरेलू विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Fight between sisters-in-law one consumed poison other hanged herself chaos ensued in chandauli
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव में बीती रात विवाद के बाद देवरानी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा गया। जिसके बाद जेठानी ने भूसा वाले कमरे में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह भूसा लेने गए पति ने पत्नी को फंदे से लटका पाया। फंदे से लटका देखकर सूचन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फंदे से उतारकर मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। फोरेंसिक लैब की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया।
विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी सुशीला (32) पत्नी अवध नारायण का देवरानी लीलावती (30) पती बुद्धिसेन से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बीती रात को विवाद के बाद लीलावती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

घटना के डर से सुशीला ने देर रात अपने कच्चे मकान के सामने भूसा घर में रस्सी के सहारे बड़ेर पर फंदे से लटक गई। बुधवार की सुबह भूसा घर में पहुंचे पति अवध नरायण ने पत्नी सुशीला को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, एसआई परमात्मा यादव व पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना उच्च अधिकारियों को दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक लैब की टीम भी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई। 

पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए मृतका के पति की तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला को एक पुत्री व चार पुत्र हैं। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जेठानी व देवरानी के आपसी विवाद में देवरानी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे डरवस जेठानी ने फंदे से लटककर जान दे दिया है। जांच पड़ताल करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed