फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fifteen thousand left the exime

पंद्रह हजार ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 19 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand left the exime
माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं  
विज्ञापन
गुरुवार को जिले के 112 केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई।

पहले दिन हाईस्कूल में जहां नौ हजार 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी, वहीं इंटरमीडिएट में 6863 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुल पंद्रह हजार से अधिक ने  परीक्षा नहीं दी। हाई स्कूल में दो तथा इंटरमीडिएट में चार नकलची पकड़े गए।  
तमाम तैयारियों के बीच गुरुवार की सुबह हाईस्कूल और दोपहर में ढाई बजे इंटर मीडिएट की परीक्षाएं शुरू हुई। पहला दिन होने की वजह से जहां परीक्षार्थियों में परीक्षा को लेकर धुकधुकी लगी रही वहीं परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी।

बावजूद इसके विभिन्न केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिली। बावजूद इसके दोनों पालियों की परीक्षा आमतौर पर शांति पूर्ण तरीके से हुई। हाईस्कूल में कुल 51 हजार 79 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे लेकिन पहले दिन हिन्दी की परीक्षा में नौ हजार 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन कुल 42 हजार 25 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे।

इस दौरान नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता लगा रहा वहीं स्कूल प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान गंजीप्रसाद बालिका इंटर कालेज डिहवा से एक और त्रिपुरारी इंटर कालेज पचफेडवा में एक सहित दो नकलची पकड़े गए। इसी तरह इंटर मीडिएट में कुल 42 हजार 639 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे।

 पहले दिन हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र में 6863 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 35 हजार 776 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान सकलडीहा इंटर कालेज से एक, प्रभु मेमोरियल इंटर कालेज ताराजीवनपुर से दो, और राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर से एक सहित कुल चार नकलची पकडे गए। कही केंद्र पर यूरेनल व पेयजल की व्यवस्था न होने की भी शिकायत मिलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed