{"_id":"61a873c25ff676740104d2f0","slug":"fierce-fire-in-dry-cleaners-machine-due-to-short-circuit-in-chandauli-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शॉर्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर्स मशीन में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शॉर्ट-सर्किट से ड्राई क्लीनर्स मशीन में लगी भीषण आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
Thu, 02 Dec 2021 12:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक ड्राई क्लीनर्स की दुकान में गर्म कपड़े धोने के लिए लगाई गई मशीन में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। मशीन में पड़े साल्वेंट के चलते आग ने विकराल रूप ले कर लिया। इस दौरान दुकान में मौजूद तीन मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना के बाद जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक दुकान में रखे कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर निवासी अविनाश मलिक की नगर के जीटी किनारे स्थित क्लीनिंग की दुकान है। हर दिन की तरह गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे अविनाश दुकान पर आए और कपड़े धोने वाले मजदूरों को दुकान में छोड़कर बाहर से शटर बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
इस बीच मजदूर दुकान में गर्म कपड़ों के धोने के लिए लगी मशीनों में कपड़े डाल कर अन्य कार्य में लग गए। तभी अचानक शार्ट सर्किट से मशीन में आग लग गई। लोगों ने बताया कि मशीन में पड़े साल्वेंट से आग और अधिक भड़क गई। इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूर दुकान की छत पर भाग गए और उससे सटी पड़ोस की दुकान की छत पर कूद गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड में किसी प्रकार आग बुझाई। इस दौरान दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए।