फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   field visited by Force

सेना भर्ती के लिए मैदानों का निरीक्षण

Sat, 18 Jul 2015 01:34 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
field visited by Force
जनपद में होने वाली सेना की खुली भर्ती के लिए सेना के अधिकारियोंो और
विज्ञापन
सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने शुक्रवार को  जिले में कई खेल  मैदानों का निरीक्षण किया। 

 भर्ती को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेना के अधिकारियों ने आवाजापुर में एक डिग्री कालेज को चिह्नित किया । सेना भर्ती  15 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी।
जिले  में सेना भर्ती कराने के लिए शुक्रवार को सेना के अधिकारी  भर्ती डायरेक्टर कर्नल  विनीत प्रभात  और सहायक भर्ती अधिकारी  सूबेदार मेजर राजेश यादव आदि खेल मैदान का सर्वे के लिए जिले में पहुंचे। सबसे पहले  वे सकलडीहा और  उसके बाद  आवाजपुर, धानापुर और चहनियां में खेल मैदान देखने गए । इसमें उन्होंने सुरक्षित भर्ती के लिए अवाजापुर में  शहीद कैप्टन विजय  प्रताप महाविद्यालय को चिह्नित किया।

 
कर्नल विनीत  प्रभात ने बताया कि  जिले में होने वाली भर्ती में कुल छह जिलो के नवयुवक भाग लेगे ।  विधायक मनोज सिंह के प्रयास से चंदौली जिले को  पहले  दो  दिन  दिया  जायेगा।

बाकी दिन  में वाराणसी, जौनपुर,  मिर्जापुर,  भदोही,  सोनभद्र  के  युवकों  की भर्ती की जाएगी। 21 जुलाई को कमिश्नर की मीटिंग के बाद मैदान में भर्ती को हरी झंडी मिलेगी।  इस बाबत विधायक मनोज सिंह ने बताया  कि जिले में सेना कि भर्ती होने से यहां के नौजवानों में उत्साह का माहौल है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed