फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Female constable files case against constable husband

Chandauli News: महिला सिपाही ने कांस्टेबल पति पर दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Female constable files case against constable husband
चंदौली। पुलिस लाइन स्थित डायल-112 कार्यालय में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने पति अशोक यादव पर दस लाख रुपए और चार पहिया दहेज में मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। अशोक पुलिस लाइन में कांस्टेबल है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अशोक और महिला ने आठ माह पहले कोर्ट मैरिज किया था। तहरीर मं महिला ने बताया कि अशोक द्वारा दस लाख रुपए और एक चार पहिया वाहन की डिमांड की जा रही है। इसके चलते अशोक पत्नी के साथ नहीं रहते हैं। आरोप है अशोक के परिवार के लोग भी दहेज को लेकर बार-बार धमकी देते हैं। इसके चलते महिला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान है। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी ने अपने पति अशोक यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed