फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Female advocate accuses DM and SDM of misbehavior

महिला अधिवक्ता ने डीएम व एसडीएम पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sun, 08 Aug 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Female advocate accuses DM and SDM of misbehavior
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को डीएम व एसडीएम पर महिला अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम और एसपी परिसर से बाहर नहीं जा पाये। लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम विजय नारायण के समझाने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता श्वेता सिद्धिदात्री ने बताया कि तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान वह इस व्यवस्था को ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने गई थी जहां डीएम और एसडीएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में जब इसकी जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को तो उनमें आक्रोश पनप गया। इसके बाद नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील गेट बंद कर धरने पर बैठ गये। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों तहसील को गेट से बाहर नहीं निकलने से रोक दिया। डीएम, एसपी व अन्य अधिकारी लगभग डेढ़ घंटे तक तहसील परिसर में ही रहे। मौके पर एसडीएम विजय नारायण सिंह व सीओ अनिल राय अधीनस्थों संग अधिवक्ताओं के पास पहुंचे । जहां समझाने बुझाने पर अधिवक्ता मान गये। इस दौरान धरना देने वालों वसीम अहमद, निजामुद्दीन, धनन्जय सिंह, खालिद वकार, आनन्द, ओमप्रकाश, शिवपूजन यादव, आमोद प्रकाश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed