फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fear of accident due to shabby wire, complaint to SDO

जर्जर तार से दुर्घटना की आशंका, एसडीओ से की शिकायत

Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to shabby wire, complaint to SDO
पीीडीडीयू नगर। सकलडीहा विकास खंड के रेवसा धूस गांव में जर्जर तार और खंभे के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे गांव में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार इसकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के रेवासा गांव में वर्ष 1974 बिजली के तार और खंभे लगाए गए थे। देख भाल के अभाव में तार अत्यंत जर्जर हो गए हैं। लोहिया गांव के रूप में आवंटित होने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कई बार इसकी लिखित शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाजसेवी व सपा नेता अमित यादव एसडीओ प्रशांत कुमार से टेलीफोन से वार्ता कर मामले से अवगत कराया। इस पर निरीक्षण कर समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया। गांव के धर्मेंद्र भारती,मोहम्मद रेकाबू, मोहम्मद परवेज, सलामुद्दीन, कल्लन यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तार और खंभे नहीं बदले गए तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed