फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fear of accident due to dilapidated bridge

जर्जर पुल पर जान जोखिम में डालकर आवागमन को विवश हैं ग्रामीण

Wed, 29 Jun 2022 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to dilapidated bridge
कंदवा। क्षेत्र के घोसवा गांव के पास नारायणपुर पंप कैनाल से निकली नहर पर बने जर्जर और क्षतिग्रस्त पुल से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इस पुल को बनवाने की कई बार मांग की लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर लोगों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी नाराजगी है। घोसवा गांव को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बरहनी घोसवा मार्ग पर नरायनपुर से निकली बड़ी नहर पर घोसवा गांव के पास बने पुल की रेलिंग टूट कर नहर में गिर गई थी। पुल का स्लैब भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कई बार पुल का निरीक्षण किया और पुल के जल्द ही मरम्मत का वादा भी किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुइ। अनिल तिवारी, घोसवा।
पुल की हालत काफी खराब हो गई है। इससे होकर आवागमन काफी जोखिमभरा हो गया है। सिंचाई विभाग को चाहिए की तत्काल इसकी मरम्मत कराए। सच्चिदानंद सिंह, घोसवा।
इस जर्जर पुल से बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक के लोगों का आवागमन होता है। पुल रेलिंग विहीन और क्षतिग्रस्त होने के चलते अक्सर दुर्घटना होती रहती है। देवेंद्र प्रताप सिंह, घोसवा।
विज्ञापन

पुल के जर्जर और क्षतिग्रस्त होने की जानकारी विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार दी गई लेकिन अब तक कहीं सुनवाई नहीं हुई है। मुन्ना सिंह, घोसवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed