फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fear of accident due to culvert without railing

रेलिंग विहीन पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत

Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fear of accident due to culvert without railing
धीना। क्षेत्र के धीना-जमानिया मार्ग पर सिकठा सायफन के पास नाले पर रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है। पुलिया पर रेलिंग न होने से कई बार रात के समय नाले में गिर कर घायल भी हो चुके हैैं। बावजूद इसके पीडब्ल्यूडी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

धीना से जमानिया स्टेशन की दूरी करीब नौ किलोमीटर है। स्थानीय क्षेत्र की जनता बाजार करने जमानिया ही जाती है। इस रोड पर दो पहिया के अलावा चार पहिया वाहन दिन-रात आते-जाते रहते हैं। कई स्कूलों के वाहनों का भी प्रतिदिन आना-जाना होता है। इस मार्ग पर सिकठा सायफन के पास की पुलिया की रेलिंग टूट गई है। ड्राइवर की जरा सी चूक से वाहन 10 से 15 फीट गहरे गंदे नाले में पलट सकता है। क्षेत्र की जनता जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस पुलिया की जांच करवाई जाएगी। संबंधित विभाग से शीघ्र ही पुलिया पर रेलिंग लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed