फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father scolds student in dispute with younger sister over wearing clothes, consumes toxic material, death, police sends dead body for postmortem

कपड़े पहनने को लेकर छोटी बहन से विवाद में पिता ने छात्रा को डांटा तो खाया विषाक्त पदार्थ, मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 28 Apr 2020 08:13 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 28 Apr 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Father scolds student in dispute with younger sister over wearing clothes, consumes toxic material, death, police sends dead body for postmortem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के रामपुर चमरही गांव में सोमवार को रात पिता की डांट से क्षुब्ध होकर कक्षा 12 की छात्रा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। छात्रा की हालत खराब होने पर आनन-फानन में परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बबुरी थाना क्षेत्र के रामपुर चमरही गांव निवासी गिरिजा प्रजापति की तीन पुत्रियां थी। इसमें सबसे बड़ी पुत्र रेशम प्रजापति (19) कक्षा बारह की छात्रा थी। सोमवार की शाम कपड़े पहनने को लेकर उसका छोटी बहन पूजा से विवाद हो गया। इसपर दोनों बहनें आपस में झगड़ा करने लगी। जिसपर पिता ने डांटकर दोनों का अलग किया। पिता की डांट से नाराज होकर रेशम ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बार उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन फानन में परिवार वाले उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। घटना के बाद छात्रा की मां किरण देवी और उसकी दोनों बहने पूजा व रागिनी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed