फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Father returning after shopping for daughter's wedding dies in road accident

Chandauli News: बेटी की शादी के लिए खरीदारी करके लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Father returning after shopping for daughter's wedding dies in road accident
बेटी की शादी में देने के लिए बाइक और सामान खरीद कर लौट रहे पिता शुक्रवार की दोपहर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान शनिवार की भोर में घायल की मौत हो गई। इस घटना से अमृतपुर गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी अशोक चौबे शुक्रवार की दोपहर में अपनी बेटी की शादी के लिए सामान और बाइक खरीदने सोनभद्र गए थे। खरीदारी कर वह घर वापस लौट रहे थे। वह सेमरा मोड़ पर राजकीय इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद एंबुलेंस पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर रात में डाॅ. सुनील ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शनिवार को सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अमृतपुर निवासी अशोक चौबे की बेटी की 22 अप्रैल को शादी होनी है। इस हादसे के बाद गांव और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गीता मौत की खबर सुनते ही बेसुध होकर गिर पड़ी। पिता की मौत के बाद उसके दोनों बेटे रिंकू, महेंद्र और बेटी ज्योति का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed